Ads

लाल चौक पर तीन निशान...


"लाल चौक पर तीन निशान - मांग रहा है हिन्दुस्तान"

यह सिर्फ नारा ही नहीं! अपितु हर भारतीय के मन की व्यथित भावना थी जो हर उस पल छलक उठती थी, जब लाल चौक पर किसी नालायक द्वारा तिरंगा जलाया जाता था...

यह तब भी छलक उठती थी जब श्रीनगर के किसी एक गली में भारत की अस्मिता पर पत्थर फेंका जाता था...
यह तब भी छलक उठती थी जब नाबालिक के नकाब में निकले शैतान रातों में किसी घर के पर्दे को दागी कर आते थे...
यह तब भी व्यथित हुई थी जब आतंकी सरगना अफ़ज़ल के फांसी पर उसके लश्कर द्वारा पाक जिंदाबाद के नारे लगा रही थी और सत्ताधीश के प्रत्याशी मठाधीश बने बैठे थे...!!

हमारे बीच के हजारों लोग विभिन्न माध्यमों से, इस अत्याचार के विरुद्ध कई आंदोलन का तमाचा लगा कर सरकार को ललकारने का साहस किया की वो श्रीनगर से लाल चौक तक लगाम लगाए...

परंतु बेशर्मी की सिंहासन पर पल्थी मार बैठे तत्कालीन कांग्रेस सरकार राजनीतिक तुष्टिकरण के चादर में आतंकवाद को दूधिया पनाह देने के लिए कभी अपनी छड़ी श्रीनगर की ओर नहीं घुमायी।

या यूं कहिए की गार्जियन रूपी कांग्रेस के नलायकपन से सर पर चढ़े श्रीनगर की गलियों से बच्चों का भविष्य AK47 कि तड़तड़ाहट से शुरू होकर विस्फोटक के गूंज पर खत्म होती थी।

ये वही सरकारें हैं जो फूल के बगियों में पानी के नाम पर ईंधन का छिड़काव कर उसे कड़े धूप के भरोसे छोड़ जनता को मुफ्तखोरी की आश्रय दे रही थी। हम भारतीयों का मन तब भी व्यथित हुआ था...

आज लाल चौक पर तिरंगा का यह दृश्य देख कर संपूर्ण देशभक्त खुश हैं। आज हर उस दिव्यात्मा को श्रद्धांजलि मिली होगी जिन्होंनें अपने आखिरी स्मरण में भी लाल चौक पर तिरंगा का स्वप्न सजाया था...
आज उन बंधुओं भी श्रद्धांजलि मिली होगी जिन्होंनें लाल चौक पर तिरंगा अपमान का विरोध करते हुए अपनी प्राणों की आहुति दे दी...

आज इस मनोरम दृश्य को देखकर जो राष्ट्रवाद को कोस रहे हैं उनके लिए कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है...चूंकि राष्ट्रवादियों को इस दृश्य में एक संघर्ष काल भी दिखाई देता है जो कई बलिदानों से सुसज्जित हैं।

हम आभार प्रकट करते हैं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जिन्होंनें दृढ़ संकल्प से आज कश्मीर को 370 और 35A से मुक्त कर श्रीनगर के सर से मातम का साया खींच पुनः उसके क्यारियों में फूल के बीज लगाए हैं।

धन्य धन्य हे भारत! जय हिन्द!! 🇮🇳

7 टिप्‍पणियां:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.