Ads

चुनाव परिणाम (बिहार)


बहुते था भइया शोर शराबा : मुश्किल में बिहार
के बनेगा सरताज इहां का केकर फूटे कपार ?

तीन चरण के मतदान का अइसन आया परिणाम ;
दो चरण में राजद जीते तीसरे में भाजपा प्रभु राम।

न तेजस्वी दिखे न पुष्पम न पप्पू न चिराग भईया!
नीतीश बाबू कइसे जीत रहे? हाय दइया हाय दइया!

भक्क बुड़बक बुझते नहीं हो तुम का जनता की बात ?
वोट दे दे कमल को तो बताते हैं बिहारी हाथ छाप।

शांति से हुआ मतदान देखे नहीं का सुशासन में ? 
फिर काहे की बेचैनी पाल रहे हो बेकारे मन में ?

हमने मेहनत की तुमने भी खुब उड़न खटोले घुमाये ,
उल्टी सीधी घोषणाओं से जनता को भी खूब लुभाये!

लेकिन भईया जनता पहले ही बहुत जाग चुकी है ;
नौकरी के पीछे जंगल राज है ई भी भांप चुकी है।।

जनता ने तुम पर तुम्हारी ही चाल पलट दी ,
एग्जिट पोल के उपर जीत तुम्हारी कह दी...

पर सपना हुआ न पूरा एनडीए यूपीए के झोल का ;
अधूरा भी चुका न पाये लालू नीतीश के बोल का...

परिणाम को देखते ही आज राजद ऐसे टूट गये!
भाजपा के आंधी में हाथ लालटेन दोनों फूट गये!!

4 टिप्‍पणियां:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.